हसीनाओं के 'ईद स्पेशल' व्हाइट लहंगों में दिखेंगी 'हुस्न की मल्लिका'


By Shradha Upadhyay04, Apr 2024 06:14 PMjagran.com

ईद 2024

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। और बस कुछ दिनों देशभर में धूमधाम से बाद ईद उल फितर मनाया जाएगा।

ईद स्पेशल व्हाइट लहंगे

ऐसे में यदि आप अपने ईद लुक को लेकर परेशान हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड हसीनाओं के ईद स्पेशल गॉर्जियस व्हाइट लहंगो का कलेक्शन। जिसे आप कैरी करके खुद को अप्सरा बना सकती हैं।

सोनम कपूर

ईद के लिए सोनम कपूर का ऑल व्हाइट सिल्क लहंगा फुल स्लीव्स चोली काफी रॉयल लुक देगी। इसके साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन स्टोन ज्वैलरी पेयर की है।

सारा अली खान

सारा अली खान का फिश कट लहंगा ईद पर यंग गर्ल्स के लुक में चार चांद लगा देगा। फिश कट लहंगे के साथ डीवा ने पर्ल जीरो नेक चोली कैरी की है।

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया का हैवी ऑल व्हाइट लहंगा भी ईद के लिए बेस्ट रहेगा। ये आपको बेहद गॉर्जियस लुक देगा।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे व्हाइट कलर के मिरर वर्क लहंगे शिमरी चोली में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ उनका सिल्वर चोकर नेकपीस और बन हेयर स्टाइल काफी सूट कर रही है।

भूमि पेडनेकर

आप चाहे तो भूमि के इस गोटा वर्क लहंगे जीरो नेक स्टाइलिश चोली से खुद को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

तृप्ति डिमरी

ईद पर तृप्ति डिमरी का नेटिड सेक्विन लहंगा बिकिनी कट पर्ल चोली आपके लुक में नूर बढ़ा देगा।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ