कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने से छिन जाती है चेहरे की खूबसूरती


By Ashish Mishra20, Apr 2024 02:56 PMjagran.com

ग्रहों का महत्व

ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह का अपना महत्व होता है। आइए जानते हैं कि किस ग्रह के कमजोर होने पर चेहरे से खूबसूरती कम होने लगती है?

चेहरे की खूबसूरती कम होना

कई बार व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता कम होने लगती है। ऐसा कुंडली में ग्रह के कमजोर होने पर भी होता है। इससे बचने के लिए कुंडली में ग्रह को मजबूत करना जरूरी होता है।

कुंडली में शुक्र का कमजोर होना

शुक्र का संबंध त्वचा और बालों से होता है। कुडंली में शुक्र के कमजोर होने से चेहरे से सुंदरता हटने लगती है।

चेहरे पर मुंहासे की समस्या

कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से चेहरे पर मुंहासे की समस्या होने लगती है। इसके अलावा चेहरे पर इंफेक्शन भी होने लगता है।

बालों का टूटना

अक्सर लोगों के अचानक से बाल टूटने लगते हैं। यह शुक्र ग्रह के कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। इसके साथ ही चेहरे का रंग भी काला होने लगता है।

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर उपाय करने चाहिए। शुक्र के मजबूत होने से चेहरे पर चमक आने लगती है।

चमकीले कपड़े पहने

कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चमकीले कपड़े पहनने चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होते हैं और चेहरे पर पड़ने वाले प्रभाव भी कम होने लगते हैं।

मंत्र का जाप करना

शुक्र को मजबूत करने के लिए ओम द्रां द्रीं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का नियमित जाप करने से चेहरे पर खूबसूरती बनी रहती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में ग्रहों के कमजोर होने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

ये सपने बताते हैं आपके दुखों का होगा अंत