हमारे शरीर की सारी क्रियाएं पानी से ही संचालित होती हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि पानी की कमी होने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ते हैं?
शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसे दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को थकान महसूस होता है। इस स्थिति में खूब पानी पीना चाहिए।
पानी की कमी से सिरदर्द और माइग्रेशन की समस्या हो सकती है। अगर आपके सिर में दर्द हो रही हो तो अधिक पानी पीना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी होने पर मुंह सूखने लगता है। इसके अलावा मुंह में चिपचिपापन भी आ जाता है।
अगर आपको को कब्ज या पाचन से संबंधित समस्या है तो आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
अगर आपको अचानक से चक्कर आ जाता हो तो समझ जाना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी हो गई। इससे बचने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
शरीर में पानी की समस्या होने पर त्वचा पर रुखापन आने लगता है। ऐसा होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ