आंखें चेहरे का सबसे मेन पार्ट होता है और पलकें-आइब्रो चेहरे की खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं। हर महिला चाहती है कि उसकी पलकें लंबी और मोटी हो।
अगर आप भी आकर्षक दिखने के लिए लंबी और घनी पलकों की चाह रखती हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर बैठे ही अपनाकर इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं।
पलकों को लंबा और मोटा बनाने के लिए बादाम का तेल एकदम बेहतरीन होता है। क्योंकि इसमें विटामिन-ई के गुण होते हैं, जो आपकी पलकों के ग्रोथ को बढ़ाता व मजबूत रखता है। रोजाना सोने से पहले पलकों पर जरूर लगाएं।
ग्रीन टी पलकों के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। यह पॉलिोल्स से भरपूर होता है, जो पलकों को मजबूत और घना बनाता है। रोजाना रात को इसे अपनी पलकों पर अप्लाई करें।
नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पलकों के लिए सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है। रोजाना रात को सोने से पहले कॉटन बड से अच्छे से पलकों पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकों में पोषण मिलता है।
हर घर में एलोवेरा तो आसानी से मिल जाता है। एलोवेरा के कई तरह के फायदे होते हैं। आप पलकों को घना और मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेट्रोलियम जेली पलकों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप पलकों को घना और मजबूत बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Jagan