उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी त्वचा ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। यह सभी के साथ होता है। इसे रोका नहीं जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ देसी उपायों से उसे स्लो किया जा सकता है।
अगर आपको भी अपनी त्वचा को फिर से जवां और टाइट बनाए रखना है, तो आज हम आपको कुछ देसी उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।
हमारी त्वचा के लिए दही काफी फायदेमंद होती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के डेड स्किन सेल्स को दूर करता है। आप दही को चेहरे पर 10-15 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा टाइट और चमकदार बनी रहेगी।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को टाइट करने के लिए काफी अच्छा नुस्खा है। आप मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखने के लिए बेस्ट है।
टमाटर खाने के अलावा त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो स्किन को टाइट करने में मदद करता है।
अगर आप हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी त्वचा टाइट और मॉइस्चराइज रहेगी। क्योंकि एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। आप ताजा एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर सीधे फेस पर अप्लाई करें। फिर 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
हम अक्सर खीरे का इस्तेमाल फेस के लिए भी करते हैं। खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो स्किन को हाइड्रेट और टाइट बनाती है। आप खीरे का रस निकालकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
इसी तरह की तमाम जानकारियों को जानने और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva