शुक्र अस्त होने से इन 5 राशियों को होगा लाभ


By Amrendra Kumar Yadav09, Aug 2023 11:19 AMjagran.com

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह का प्रवेश 7 अगस्त को कर्क राशि में हुआ है। शुक्र एक राशि में 23 दिन तक विराजमान रहते हैं।

राशियों पर असर

इस बार वक्री की वजह से कर्क राशि में शुक्र 57 दिनों तक विराजमान रहेंगे। 8 अगस्त को शुक्र इस राशि में अस्त हो चुके हैं, जिसका असर राशियों पर पड़ेगा।

वृषभ राशि

शुक्र के अस्त होने से इस राशि के लोगों को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और करियर में उन्नति होगी।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

सिंह राशि

शुक्र के अस्त होने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। आय में वृद्धि हो सकती है और परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता की उम्मीद है। आर्थिक लाभ मिल सकते हैं।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com