भाई की शादी में लगेंगी हॉट, कैरी करें Eesha Rebba के डिजाइनर ब्लाउज


By Akshara Verma09, Dec 2024 06:44 PMjagran.com

इंस्पिरेशन फॉर गर्ल्स

तेलुगु की मशहूर Eesha Rebba अभिनेत्री देखने में ही काफी खूबसूरत हैं। उनके स्टाइलिश साड़ी-ब्लाउज हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यंग गर्ल्स ने एक्ट्रेस को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं। आज हम आपको उनके ऐसे ब्लाउज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप अपने भाई की शादी में हॉट लग सकती हैं।

एंब्रॉयडरी ब्लाउज

इस डिटेल्ड कढ़ाई वाले ब्लाउज का लुक काफी सुंदर लग रहा है। ये ब्लाउज पतली लड़कियों पर काफी खूबसूरत लगेगा। इस ब्लाउज के साथ आप स्टेटमेंट नेकलेस को कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड डीप वी नेक ब्लाउज

तेलुगु इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस का यह डीप वी नेक वाला डिजाइनर ब्लाउज आपकी पर्सनैलिटी को शादी में एकदम निखार देगा। आप इस डिजाइनर ब्लाउज के साथ बालों को कर्ल्स करके अपने लुक को स्टनिंग बना सकती हैं।

यू-नेक ब्लाउज

यह यू-नेक ब्लाउज वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यंग गर्ल्स इस डिजाइन को साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। यह शादी में आपको एलिगेंट लुक देगा।

जरी वर्क वाला ब्लाउज

Eesha का यह वर्क वाला ब्लाउज पतली लड़कियों को लंबा दिखाता हैं। यह फिगर को रॉयल और एलिगेंट लुक भी देते हैं। यह डिजाइनर कढ़ाई और डिटेलिंग वाला ब्लाउज लड़कियां अपने भाई की शादी या में आराम से साड़ी या लहंगे के ऊपर पहन सकती हैं।

डिजाइनर ब्लाउज

एक्ट्रेस का डिजाइनर ब्लाउज उनकी पर्सनैलिटी को काफी खूबसूरती से निखार रहा है और आप इस डिजाइनर ब्लाउज के साथ हैवी इयररिंग्स के साथ स्टाइल करके अपने लुक में भी चार-चांद लगा सकती हैं।

थिन स्ट्रैप ब्लाउज

यह थिन स्ट्रेप ब्लाउज वाला लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप इसे किसी डिजाइन साड़ी के साथ या किसी हैवी लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको शादी में काफी एलीगेंट लुक देगा।

आप भी Eesha Rebba के जैसे हॉट डिप नेक वाले ब्लाउज के साथ अपनी साड़ी को अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@yourseesha)