आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते नसों में कोलेस्ट्रॉल जमना एक आम समस्या बन गई है। इसके चलते दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको एक एक ऐसे मसाले के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपकी नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल सकता है। आइए इस मसाले के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको लहसुन के बारे में बता रहे हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, सेलेनियम, कैल्शियम आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने के लिए आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से लहसुन खाना चाहिए।
लहसुन न केवल नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि यह आपको अन्य शारीरिक परेशानियों से राहत दिला सकता है। रोजाना लहसुन खाने से आपका दिल लंबे समय तक सेहतमंद रह सकता है।
मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी के लिए अच्छा होता है।
जो लोग समय से पहले कमजोर हड्डियों की परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में लहसुन शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
हालांकि आपको लहसुन खाते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि इसे आपको लिमिट में ही खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। एक दिन में लहसुन की एक कली ही काफी है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com