चेहरा काला होने पर खाएं Vitamin B12 युक्त ये चीजें, आएगा निखार


By Ashish Mishra05, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

चेहरे पर कालापन

अक्सर लोगों का चेहरा काला हो जाता है। इससे देखने में भद्दा लगता है। आइए जानते हैं कि विटामिन बी12 युक्त किन चीजों को खाने से चेहरे पर ग्लो आता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर कई समस्याएं होने लगती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजें शामिल करें।

विटामिन बी12 युक्त चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से चेहरे से कालापन दूर होने लगता है। इसके साथ ही, स्किन पर निखार आने लगता है। इसे लिए विटामिन बी12 युक्त चीजें फायदेमंद होती हैं।

अंडे का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 होता है। इसे खाने से चेहरे से कालापन दूर होने लगता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं

चेहरे पर कालापन होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में दूध, पनीर और दही जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। इसे खाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

पालक का सेवन करें

इसमें विटामिन बी12 और आयरन समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से चेहरे से कालापन दूर होता है और ग्लो बढ़ने लगता है।

लीन मीट खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 और प्रोटीन होते हैं। इसे खाने से स्किन से झुर्रियां भी दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, चेहरे पर निखार आने लगता है।

दाग-धब्बों से छुटकारा

चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या होने पर विटामिन बी12 युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसे खाने से चेहरे से दाग-धब्बे दूर होने लगते हैं। इसके अलावा, एक्ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ