फैटी लिवर से राहत पाने के लिए खाएं ये सब्जियां


By Farhan Khan14, Nov 2025 04:59 PMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किसी न किस बीमारी से जूझते रहते हैं। इन बीमारियों में फैटी लिवर की परेशानी भी शामिल है। इसमें लिवर में फैट जमने लगता है।

फैटी लिवर में खाएं ये सब्जियां

आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

लिवर का क्या काम है?

अगर हम लिवर की बात करें, तो यह हमारे शरीर के अहम अंगों में शुमार है। यह भोजन को पचाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, और चयापचय को नियंत्रित करने का काम करता है।

लहसुन का सेवन करें

फैटी लिवर से राहत पाने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

पालक रोज खाएं

पालक न केवल आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है, बल्कि आपको फैटी लिवर की समस्या से भी राहत दिला सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।

ब्रोकली होती है बेस्ट

ब्रोकली में विटामिन-के, विटामिन-सी, फोलेट, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, सेलेनियम, कैल्शियम, और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको फैटी लिवर की समस्या से राहत दिला सकते हैं।  

गाजर डाइट में शामिल करें

गाजर खाने में काफी टेस्टी होती है। इससे अलग-अलग डिश भी बनाई जाती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, फ्लेवोनॉयड्स, और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके लिवर में फैट जमने से बचाते हैं।

सब्जियां लिमिट में खाएं

फैटी लिवर से राहत पाने वाली सब्जियों का सेवन करते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपको इन्हें लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com