बॉडी में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए खाएं 5 सब्जियां


By Farhan Khan16, May 2025 01:27 PMjagran.com

शरीर के लिए फाइबर है जरूरी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्व बेहद जरूरी है। इन्हीं, पोषक तत्वों में फाइबर भी शामिल है। फाइबर वेट लॉस और पाचन को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है।

फाइबर से भरपूर सब्जियां  

आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो फाइबर से भरपूर होते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मटर का सेवन करें

फाइबर के लिए आप मटर का सेवन कर सकते हैं। आप इसे सब्जी या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

शकरकंद खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शकरकंद में विटामिन, पोटेशियम, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।

भिंडी है जरूरी

भिंडी खाने में काफी टेस्टी लगती है। यह फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और मैग्नीशियम पाया जाता है।

गाजर है बेस्ट

गाजर आंखों की रोशनी दुरुस्त करने का काम भी करती है। इसमें विटामिन-ए के साथ-साथ अघुलनशील फाइबर भी होता है, जो पेट का अच्छा रखता है।

चुकंदर डाइट में शामिल करें

चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने के साथ ही कमजोर पाचन को मजबूत बनाने का काम करती है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, विटामिन और फाइबर होता है।

पालक होता है रामबाण

पालक की खासियत है कि हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसमें कैल्शियम होता है। वहीं, यह फाइबर का भी रिच सोर्स होता है।

बॉडी में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए ये 5 सब्जियां खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com