मोटापे की तरह दुबलापन भी एक बड़ी समस्या है, जिसमें लाख कोशिशों के बावजूद वजन वजन नहीं बढ़ पाता है।
अगर आप भी दुबलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आप घी के साथ इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
घी में विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन-डी, कैल्शियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
आप घी के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी होती है और कैलोरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है।
एक टीस्पून देसी घी लें। इसमें चार से पांच ग्राम गुड़ मिलाएं। फिर इसे खा लें। दो हफ्ते तक लगाकर इसका सेवन करना है। आप चाहें तो इसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप घी के साथ केले खाते हैं, तो इससे आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। एक हफ्ते के अंदर-अंदर फर्क नजर आने लगेगा।
कई स्टडी में ऐसा पाया गया है कि अधिक मात्रा में दाल में घी मिलाकर खाने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com