40 की उम्र तक आते-आते लोगों को घुटनों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे कम करने के लिए आप स्टोरी में बताए गए खाने के खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
क्या आप जानते हैं अदरक में सूजन कम करने के गुण पाए जाते हैं, जो घुटनों में दर्द को राहत देते है। आप इसे रोज सुबह खा सकते हैं। यह आपके जोड़ों को मजबूती देगा।
घुटनों के दर्द को कम करने के लिए आप कैल्शियम और विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन करें। यह हड्डियों को मजबूत बनाएगा।
अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। आप इसे रोज पानी में भिगोकर खा सकते हैं।
फैटी फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। हड्डियों और जोड़ों को ताकत देने के लिए आप मछलियों को डाइट में शामिल करें।
घुटनों के दर्द को कम करने के लिए पपीता एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और कैल्शियम जोड़ों को मजबूत करेगा।
लहसुन गर्म होता है, जो घुटनों के दर्द को कम करने में मदद करता है। यह शरीर को गरमाई देता है। आप इसे दूध में या पानी में मिलाकर खा सकते हैं।
आप घुटनों के दर्द को कम करने के लिए खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और मौसमी का सेवन करें। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं।
घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप स्टोरी में बताई गई इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik