आजकल फैटी लिवर की समस्या धीरे-धीरे काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं। फैटी लिवर को हेल्दी और स्वस्थ बनाने के लिए आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
फैटी लिवर को बेहतर बनाने के लिए आप रोज हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकोली खाएं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
फल जैसे सेब, बेरी, और अंगूर खाएं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर के कई गुण पाए जाते हैं। यह फैटी लिवर को काफी कम करने में मदद करते हैं। आप इसका सेवन जरूर करें।
फैटी लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप नट्स और बीज का सेवन कर सकते हैं। आप रोज अखरोट, बादाम, और अलसी के बीज को खाएं। इनमें काफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो धीरे-धीरे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही, आपके शरीर को एनर्जी देता है।
फैटी लिवर को हेल्दी बनाने के लिए आप खाने में एक टाइम दालों का सेवन जरूर करें। दालों में काफी प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को भी लाभ पहुंचाते हैं।
लहसुन में एलिसिन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। लहसुन लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करके फैटी लिवर को कम करने में मदद करता है।
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। यह फैटी लिवर को हेल्दी बनाता है। साथ ही, लिवर की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।
फैटी लिवर को हेल्दी बनाने में आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and FreePik