चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए खाएं ये चीजें


By Akshara Verma18, Aug 2025 10:59 AMjagran.com

चेहरे पर नमी कैसे पाएं?

क्या आप जानते हैं चेहरे पर नमी बनाए रखने के लिए आप डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल कर सकते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड करेंगे। साथ ही, चेहरे के निखार में चार-चांद लगाएंगे। आइए जानते हैं 7 ऐसी चीजें, जिन्हें डाइट में शामिल करने से चेहरे पर नमी बनी रहेगी।

तरबूज खाएं

क्या आप जानते हैं तरबूज में पानी की मात्रा बेहद अधिक होती है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह आपके शरीर के साथ चेहरे को भी हाइड्रेट करेगा।

खीरा खाएं

चेहरे की नमी को बनाए रखने के लिए आप खीरे का सेवन करें। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही, पुरे शरीर को नमी देता है।

नारियल पानी

चेहरे को नमी और चमक को दोगुना करने के लिए आप रोज एक ग्लास नारियल पानी का सेवन करें। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

बादाम खाएं

क्या आप जानते हैं बादाम में विटामिन- ई के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। साथ ही, यह चेहरे की चमक में भी चार-चांद लगाते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड करते हैं। साथ ही, यह स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

पालक खाएं

चेहरे की त्वचा को चमकदार और नमी प्रदान करने के लिए आप पालक का सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन-ए और सी के गुण त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं।

ग्रीन टी पिएं

क्या आप जानते हैं चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए आप ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण चेहरे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखेंगे।

चेहरे पर नमी को बरकरार बनाए रखने के लिए आप स्टोरी में मौजूद इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva