शरीर में Calcium बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें


By Akshara Verma30, Jun 2025 02:00 PMjagran.com

Calcium बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप घर में मौजूद कई चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह हड्डियों के साथ-साथ आपके शरीर को भी मजबूती देंगे। आइए जानते हैं शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करें।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट

दूध, दही, पनीर और छाछ में कैल्शियम काफी अच्छा पाया जाता है। यह पाचन के लिए भी काफी लाभदायक होते है। आप इन्हें रोज अलग-अलग समय पर खा सकते हैं।

हरी सब्जियां

क्या आप जानते हैं हरी सब्जियों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही, इनमें विटामिन भी होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

तिल के बीज

तिल के बीज में कैल्शियम पाया जाता है। आप इन्हें सलाद, सूप या लड्डू में मिलाकर खा सकते है। साथ ही, शरीर को हेल्दी बनाने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

सोयाबीन खाएं

शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का जरूर सेवन करें। यह शरीर को कई लाभ पहुंचाता हैं। साथ ही, हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं।

बादाम और अखरोट

बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ हेल्दी फैट्स और प्रोटीन के गुण पाए जाते है। आप इन्हें रोज एक मुट्ठी भर कर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होगी।

मछली खाएं

क्या आप जानते हैं कई ऐसी मछलियां है, जिनमें कैल्शियम और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। आप शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही, यह हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

संतरे और अंजीर

संतरे में विटामिन-सी के साथ कैल्शियम भी होता है। सूखे अंजीर भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। रोजाना 2-3 अंजीर खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए आप इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik