आज के समय में यूरिन में इन्फेक्शन होने की समस्या बेहद आम होती जा रही है। इससे आपको यूरिन में जलन, यूरिन में खून आना और बुखार आना जैसे परेशानियां हो सकती है।
अगर आप भी यूरिन में इन्फेक्शन होने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये चीजें आपको लिए रामबाण साबित हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग यूरिन में इन्फेक्शन होने की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें पालक को अपने खान-पान का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
पालक में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, आयरन, फोलेट, प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आप इसे सब्जी या सलाद के रूप में खा सकते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि जो लोग रोजाना लहसुन का सेवन करते हैं, उन्हें यूरिन में इन्फेक्शन कम से कम होता है।
लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन और फास्फोरस जैसे पोषक होते हैं। आपको इसे कच्चा खाना चाहिए।
लहसुन और पालक खाने के अलावा आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से यूरिन के रास्ते कई सारे हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।
इन 3 चीजों का सेवन करने से आपको यूरिन में इन्फेक्शन होने की समस्या से राहत मिल सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com