वाइट डिस्चार्ज रोकने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Farhan Khan17, Mar 2025 02:00 PMjagran.com

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या

व्हाइट डिस्चार्ज को मेडिकल भाषा में ल्यूकोरिया कहा जाता है। यह समस्या मुख्य रूप से पीरियड्स होने से कुछ दिन पहले या बाद में होती है।

व्हाइट डिस्चार्ज से राहत के लिए खाएं ये चीजें

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए ये चीजें किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

सफेद तिल खाएं

व्हाइट डिस्चार्ज से राहत के लिए आप सफेद तिल का सेवन कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन-ई पाया जाता है।

सफेद तिल खाने का तरीका

आप सफेद तिल को भूनकर खा सकते हैं या इन्हें चबा-चबा कर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप इन्हें लड्डू के रूप में भी खा सकते हैं। हालांकि, इन्हें ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

आंवला डाइट में शामिल करें

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि अगर आप आंवले का सेवन करती है, तो इससे आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

चावल का मांड

जो महिलाएं चावल का मांड का सेवन करती हैं, उन्हें व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से निजात मिल सकती है। आपको भी सेवन करना चाहिए।

शतावरी है रामबाण

शतावरी में मौजूद इशतावरी है रामबाण समें सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता है, जो व्हाइट डिस्चार्ज में बेहद लाभकारी मानी जाती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com