मौसम बदलते ही शरीर कमजोर महसूस होने लगता है। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन जरूरी है।
विटामिन C से भरपूर ये फल सर्दी-जुकाम से बचाते हैं। साथ ही त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं और एनर्जी भी बढ़ाते हैं।
पालक, ब्रोकली, मेथी जैसी सब्जियां शरीर को पोषण देती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। छोटे-छोटे हिस्सों में सब्जियां रोजाना लें।
कैल्शियम से हड्डियां मजबूत रहती हैं और दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
मूंगफली, बादाम और अखरोट मेवे प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। यह थकान कम करते हैं और दिमाग को भी चुस्त रखते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हरी चाय बहुत उपयोगी है। तुलसी की चाय शरीर को गर्म रखती है और सर्दी-खांसी से बचाती है।
खांसी-ठंड और गले की खराश से बचाव में मदद करते हैं। गर्म पानी में शहद और अदरक मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है।
राजमा, चना, मूंग दाल और जौ जैसे अनाज प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं।
इन चीजों को नियमित रूप से अपने खाने में शामिल करें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva