40 की उम्र में त्वचा ढीली और बेजान सी होने लगती है। इसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। इस उम्र में धीरे-धीरे त्वचा पर झुर्रियां और बारीक रेखाएं भी दिखने लगती हैं। अगर आप इस उम्र में भी चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं, तो इन चीजों का सेवन करें।
शकरकंदी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देते है। यह आपके चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को हटाने में मदद करेगा।
हरी सब्जियां सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। परंतु पालक खाने से आपकी त्वचा जवां और खूबसूरत बनी रहती रहेगी। इसमें मौजूद विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व उम्र बढ़ने में मदद करेंगे।
नट्स और बीज कई तरह के विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जिसके कारण त्वचा ग्लोइंग बनी रहती हैं।
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड से पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आप 40 की उम्र में त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए इसे जरूर खाएं।
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को कई फायदे देता है। साथ ही, यह त्वचा की सूजन को भी कम करने में भी मदद करता है। आप इसे रोज खाने के साथ खाया करें।
क्या आप जानते हैं कि गाजर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए त्वचा की झुर्रियों को कम करता है। साथ ही, चेहरे पर निखार बना रहता है।
पपीता खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, जिसका असर हमारी त्वचा पर भी दिखाई देता है।
आप 40 की उम्र में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik