हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन यंग दिखने के साथ चमकदार हो, लेकिन उम्र के साथ हमारी त्वचा पर कई तरह के बदलाव आने लगते हैं।
वही हमारी लाइफस्टाइल के साथ खराब खानपान की आदतें भी हमें बूढ़ा बना देती हैं। जिसके लिए हमें अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी चाहिए।
आज हम आपको ऐसे कुछ सुपरफूड्स के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल करके खुद को जवां बना सकती हैं।
एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन से भरपूर पालक हरी पत्तेदार सब्जी है। इसमें मौजूद विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़कर एंटी एजिंग लक्षणों को रोकते हैं।
पपीते में पाए जाने वाले पाचक एंजाइम शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकाल पेट को साफ करते हैं। जिससे हमारी स्किन भी ग्लो करने लगती है।
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी युक्त गुणों से भरपूर नींबू एंटी एजिंग का भी काम करता है। इसका रोज सेवन करने से उम्र बढ़ने के साथ होने वाले लक्षणों को कम किया जा सकता है।
टमाटर भी स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन सूर्य की हानिकारक किरणों से स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
सर्दियों के मौसम में शकरकंद खूब मिलती हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट विटामिन स्किन को अंदर से पोषण देता है। रोजाना इसके सेवन से फाइन लाइन्स और झुर्रियां खत्म होती हैं।
All Photo Credit : Canva