इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान जिम्मेदार है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी लाल चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप रोजाना खाते हैं, तो इससे आपका दिल निरोग रह सकता है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
लाल अंगूर में पोटेशियम होता है और पोटेशियम आपके दिल को बीमार होने से बचाता है। ऐसे में अगर आपके साथ हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं, तो आपके लिए लाल अंगूर किसी अमृत से कम नहीं है।
इसमें कोई शक नहीं कि अनार खाने में काफी टेस्टी होते हैं। वहीं, ये दिल को भी निरोग रखने का काम करते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल के लिए काफी शानदार माना जाता है। एक बार खाकर तो देखिए।
स्ट्रॉबेरी खाने में काफी रसीली और मीठी होती है। ये पोटेशियम का रिच सोर्स होती है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह और शाम स्ट्रॉबेरी डाइट में शामिल करनी चाहिए। आपका दिल लंबे समय तक निरोग रहेगा।
चुकंदर में विटामिन-सी, पोटेशियम, मैंगनीज, आयरन, फाइबर, और एंटी-ऑक्सीडेंट्स, और नाइट्रेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके दिल का पूरी तरह से ख्याल रखता है। आप इसे अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं।
जो लोग रोजाना टमाटर खाते हैं, तो इससे उनका दिल लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कुछ दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
हालांकि, आपको इन लाल चीजों को खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इन चीजों का लिमिट में खाना चाहिए। ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com