प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है, जो मांसपेशियों को मजबूती देता है। आप फल, दूध और सब्जियों के साथ स्टोरी में बताई गई इन 7 चटनियों का सेवन कर सकते हैं। यह सभी प्रोटीन से भरपूर हैं।
चना शरीर के लिए एक अच्छा प्रोटीन सोत्र है, जो जरूरत के अनुसार अमीनो एसिड की पूर्ति करता है। चना चटनी बनाने के लिए उबले हुए चनों को मिक्सर में पीस लें और इसमें मसाले और हर्ब्स मिलाएं।
क्या आप जानते है मूंगफली एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है, जो शरीर में आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ शरीर के लिए लाभदायक होती हैं।
सोयाबीन शरीर में प्रोटीन की मात्रा को पूरा करती है। साथ ही, कई अन्य पोषक तत्व भी देता हैं। आप प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने के लिए इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।
दाल एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है, जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। दाल चटनी बनाने के लिए उबली हुई दाल को मिक्सर में पीस लें और इसमें मसाले और हर्ब्स मिलाएं। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्या को कम करता हैं।
प्याज और उड़द दाल की चटनी भी बहुत ही स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होती है। क्योंकि इसमें भी दाल मिली होती है इसलिए इसे आप आसानी से सब्जी की जगह खा सकते हैं।
जिस तरह कई तरह की दालों में प्रोटीन होता है उसी तरह कच्चे आम और अलसी के बीज में भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। ये प्रोटीन हमें इस चटनी से भी मिल सकता है।
चना दाल एक अच्छा प्रोटीन स्रोत है, जो शरीर को आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करती है। इसे बनाने के लिए आप उबली हुई चना दाल को मिक्सर में पीस लें। फिर, इसमें मसाले डालकर मिलाएं।
शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी करने के लिए आप फल और सब्जियों के साथ इन स्वादिष्ट चटनियों का सेवन कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva and Jagran