बिना छिले खाएं ये फल, शरीर को होंगे जबरदस्त फायदे


By Farhan Khan24, May 2023 11:18 AMjagran.com

पोषक तत्व

विज्ञान के मुताबिक कुछ फलों और सब्जियों में ज्यादा पोषक तत्व पाया जाता है। जिनका सेवन करने से शरीर को ऐसे फायदे होते हैं, जो आपको सेहतमंद बनाते हैं।

चीकू

चीकू में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, सी और ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एक ऐसा फल है, जिसको बिना छीले खाने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

सेब

ऐसे बहुत से लोग है जो सेब को छीलकर खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर सेब को ऐसे ही खाया जाए तो इससे आपके शरीर को कई गुना विटामिन्स मिलते हैं।

खीरा

खीरे को अक्सर लोग सलाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसमें फाइबर के साथ पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसे बिना छीले खाने से शरीर एक्टिव रहता है।

गाजर

गाजर के छिलके बीटा कैरोटीन नामक पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में गाजर को बिना छीले ही खाएं।

आलू

जिस तरह से आम फलों का राजा है ठीक उसी प्रकार आलू को सब्जियों का राजा माना जाता है। आलू को छिलके समेत खाने से आपको 17 गुना ज्यादा आयरन मिलता है।  

बीटा कैरोटीन

आलू के छिलके में मौजूद बीटा कैरोटीन डाइजेशन को सही रखने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम भी बेहतर बनाता है।  

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

खजूर इन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक