ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये फल


By Akshara Verma25, Sep 2025 09:25 AMjagran.com

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खाएं ये फल

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन करें। यह सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। साथ ही, स्किन को मुलायम और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते है हमें किन फलों का सेवन करना चाहिए।

संतरा खाएं

संतरा में विटामिन-सी से भरपूर पाया जाता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। आप गर्मियों में रोज एक संतरे का सेवन कर सकते हैं।

पपीता खाएं

पपीता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए और सी के गुण त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता हैं। साथ ही, यह चेहरे पर मौजूद सभी मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करता है।

आम खाएं

फलों का राजा आम सेहत के साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। यह विटामिन-ए और सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते है। यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने के साथ-साथ त्वचा को ग्लो देते हैं।

कीवी खाएं

कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह त्वचा की समस्याओं जैसे कि मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है।

तरबूज खाएं

तरबूज में मौजूद पानी शरीर को हाइड्रेट करता हैं, जिससे स्किन पर ग्लो आता हैं। आप हेल्दी स्किन पाने के लिए रोज 1 तरबूज का सेवन करें। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं।

अंगूर खाएं

अंगूर विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। यह त्वचा की झुर्रियों को कम करने और त्वचा को जवान दिखाने में भी मदद करता है।

स्किन पर ग्लो पाने के लिए आप इन फलो का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva