कमजोर हड्डियों में जान फूंकने के लिए खाएं ये चीजें


By Farhan Khan12, Aug 2025 02:57 PMjagran.com

हड्डियां वीक होने की समस्या

हमारा शरीर 206 हड्डियों से मिलकर बना है। ऐसे में शरीर को शरीर को हेल्दी रखने के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। वहीं, खराब लाइफस्टाइल के चलते हड्डियां भी वीक हो रही है।

हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपकी कमजोर हड्डियों में जान फूंक सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दूध का सेवन करें

दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12, फास्फोरस, आयोडीन और पोटेशियम पाया जाता है। ऐसे में रोजाना सुबह और शाम इसका सेवन करने से आपकी कमजोर हड्डियों को ताकत मिल सकती है।

सोयाबीन डाइट में शामिल करें

आपको अपनी हड्डियों को जड़ से मजबूत या सरिया बनाने के लिए अपनी डाइट में सोयाबीन शामिल करनी चाहिए। यह कैल्शियम का रिच सोर्स होती है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

पनीर है जरूरी

पनीर शुरू से ही कैल्शियम का सोर्स रहा है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होती है। लोग इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स रोज खाएं

ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ माइंड के लिए अच्छे माने जाते हैं, बल्कि हड्डियों के लिए भी ये एकदम बेस्ट हैं क्योंकि इनमें विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

पालक से आएगी हड्डियों में मजबूती

हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को निरोग रखने का काम करती है। वहीं, अगर आप पालक खाते हैं, तो इससे आपकी हड्डियों में गजब की मजबूती आएगी। यह कैल्शियम का रिच सोर्स होता है।

लिमिट में खाएं चीजें

हालांकि आपको इन चीजों का सेवन करते समय इनकी मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। इन चीजों को ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है। ये चीजें हमेशा लिमिट में खाएं।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com