दोपहर में ये 3 चीजें खाने से रहेंगे एनर्जी से भरपूर


By Farhan Khan10, May 2025 04:13 PMjagran.com

गर्मी में जल्दी थकान होना

गर्मी के मौसम में अक्सर ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जो एनर्जी से भरपूर हो क्योंकि इस मौसम में काम करने के बाद जल्दी थकान हो जाती है।

एनर्जी के लिए खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दोपहर में खाने से आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

तरबूज का सेवन करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको दोपहर में खाने के बाद तरबूज का सेवन करना चाहिए। इसमें विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थायमिन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।

तरबूज ज्यादा न खाएं

हालांकि आपको तरबूज का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे अधिक मात्रा में खाने से आपके पेट में भयंकर दर्द हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है।

खीरा रोज खाएं

गर्मी में दोपहर खाना खाने के बाद सलाद का सेवन जरूर करें। सलाद में खीरे की मात्रा काफी अधिक रखें। इसमें विटामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज होता है। ये आपको एनर्जी से भरपूर रखेगा।

ये लोग न खाएं खीरा

अगर किसी व्यक्ति को यूरिन और लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें खीरा खाने से बचना चाहिए। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।

दही खाना न भूलें

गर्मी के मौसम में दोपहर में कुछ खाएं या न खाएं, लेकिन दोपहर में खाना खाने के बाद दही का सेवन जरूर खाएं। यह आपको अंदर तक ठंडा रखेगा। इसके अलावा यह आपकी थकान भी मिटाएगा।

खराब पाचन में खतरनाक होता है दही

अगर आप खराब पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में दही आपको सोच-समझकर खाना चाहिए। इससे आपका पेट फूल सकता है।

दोपहर में ये 3 चीजें खाने से आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com