आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं, जो कई बार कारगर साबित नहीं होते।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर, फोलेट, और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको नींद की समस्या से राहत दिलाने में रामबाण साबित हो सकते हैं।
जो लोग रोजाना बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू जैसे नट्स अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे उन्हें रात में काफी अच्छी नींद आती है। इसमें भरपूर मात्रा में मेलाटोनिन के साथ पोटेशियम पाया जाता है।
जिन लोगों की नींद रात में अक्सर टूट जाती है। उन लोगों के लिए दूध किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन, विटामिन डी, मेलाटोनिन और कैल्शियम नींद को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं।
सफेद बटन मशरूम में काफी मात्रा में मेलाटोनिन पाया जाता है और मेलाटोनिन अच्छी नींद के लिए जाना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना मशरूम का सेवन करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
खजूर में नेचुरल शुगर और पोटेशियम पाया जाता है। इसके चलते आपका दिमाग एकदम शांत हो सकता है और जब दिमाग शांत होने लगता है, तो रात में नींद भी खुद ही आने लगती है। एक बार जरूर खाएं।
हालांकि, आपको इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन चीजों को ज्यादा न खाएं। लिमिट में ही खाएं क्योंकि ज्यादा खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com