आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसमें हाई बीपी भी शामिल है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो पोटेशियम से भरपूर होते हैं और पोटेशियम बीपी को कंट्रोल में रखता है। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
केले पोटेशियम के अलावा विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की लिस्ट में संतरा फल भी शामिल है। यह स्वाद में खट्टा-मीठा और रसीला होता है। आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए शकरकंद (स्वीट पोटेटो) खा सकते हैं। यह पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन-ए से भी भरपूर होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पालक न सिर्फ आपके बीपी को कंट्रोल में रखता है, बल्कि आपकी हड्डियां भी मजबूत बनाता है। इसमें पोटेशियम के अलावा कैल्शियम भी होता है।
दाल और राजमा जैसे बीन्स का सेवन करने से आपका बीपी लंबे समय तक कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रहती है।
लेख में दी गई जानकारी और सुझाव सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।