फाइबर युक्त भोजन शरीर में पोषक तत्वों के लिए काफी जरूरी होते हैं। साथ ही ये पाचन संबंधित समस्याओं से बचाने का काम करते हैं।
साथ ही हाई फाइबर युक्त भोजन वजन कम करने में भी मदद करते हैं।
आप अपनी डाइट में नट्स को शामिल कर सकते हैं। यह पाचन संबंधित समस्याओं से राहत में भी कारगर होता है।
जो लोग लो कार्ब्स का सेवन करना चाहते हैं। वे ब्लैकबेरी, रास्पबेरी और स्टॉबेरी जैसी बेरीज का चुनाव कर सकते हैं।
ब्रोकली में काफी अधिक मात्रा में फाइबर होता है और ये फोलेट, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामन के का अच्छा स्रोत होता है।
अलसी के बीच में ओमेगा-3 फैटी एसीड और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
दाल प्रोटीन के अलावा फाइबर का भी अच्छा स्रोत होती है। इसमें आयरन, विटामिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।