बालों को घना करने के लिए खाएं ये 4 चीजें


By Ashish Mishra29, Sep 2024 06:43 AMjagran.com

बालों को घना करना

सभी लोग चाहते हैं कि उनके बाल घने और चमकदार बने रहें। इसे लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से बाल घने होने लगते हैं?

खानपान पर ध्यान देना

बालों को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

इन चीजों का सेवन करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से बाल घने होने लगते हैं। इसे खाने से बाल झड़ने की समस्या भी दूर होने लगती है और बाल काले भी होने लगते हैं।

आंवला खाएं

इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से बालों को पोषण मिलता है और घने होने लगते हैं। इसके अलावा, बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं।

केला खाएं

इसमें विटामिन ए, फाइबर, फोलिक एसिड और कैल्शियम होते हैं, जो बालों को घना करने में मदद करते हैं। केला खाने से बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है।

एवोकाडो का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-ई होता है, जो बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा, बालों को पर्याप्त पोषक मिलता है।

कीवी खाएं

यह हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। कीवी खाने से बालों की ग्रोथ होने लगती है। इसके साथ ही, बाल चमकदार होने लगते हैं।

बालों झड़ने की समस्या से छुटकारा

इन चीजों को खाने से बाल झड़ने की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा, बालों की ग्रोथ होती है और चमक भी आने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ