आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी आजमाते रहते हैं।
अगर आप भी पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको ये 2 चीजें डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको दही और केला के बारे में बता रहे हैं। इन दोनों चीजों में प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। ऐसे में उन्हें रोजाना केले खाने चाहिए। हालांकि, आपको ज्यादा केले खाने से बचना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दही भी पेट के लिए कम गुणकारी नहीं है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को चकाचक रखने का काम करता है।
आप दही और केला एक साथ भी खा सकते हैं। इससे आप पेट संबंधी परेशानी के साथ-साथ आपकी थकान भी छूमंतर हो जाएगी।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि दही और केला एक साथ खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, तो ऐसे में आपको दही और केले एक साथ जरूर खाने चाहिए। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।
पेट का पाचन अच्छा रखने के लिए आपको दही और केले डाइट में शामिल करने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com