9 दिन के व्रत में इन तरीकों से खाएं कुट्टू


By Akshara Verma22, Sep 2025 10:30 AMjagran.com

कुट्टू से बने आहार

नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत रखना एक धार्मिक परंपरा है। इस दौरान सभी लोग कुट्टू के आहार का सेवन करते है, जो शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान कर सकते है। आइए जानते हैं कि इन दिनों आप कैसे कुट्टू का सेवन करें।

कुट्टू के पकोड़े

कुट्टू के आटे में पानी मिलाकर पकोड़े बनाएं और घी में तलें। यह एक स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता हो सकता है।

कुट्टू की रोटी

आप व्रत में कुट्टू के आटे की रोटी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पानी में कुट्टू को गूंथकर रोटी बनाएं। साथ ही, आप इसे सेंधा नमक के साथ परोसें।

कुट्टू का पराठा

क्या आप जानते हैं कुट्टू के आटे से आप पराठा भी बना सकते हैं। आप इसे आलू की सब्जी और सेंधा नमक के साथ खा सकते हैं।

कुट्टू का चीला

व्रत में खाने के लिए आप कुट्टू के आटे से बना चीला खाएं। आप इसे बनाने के लिए सब्जियों का सेवन करें।

कुट्टू का हलवा

कुट्टू के आटे को घी में भूनकर दूध और चीनी के साथ पकाएं। यह एक मीठा और पौष्टिक विकल्प हो सकता है।

कुट्टू के वड़े

व्रत में स्वादिष्ट और कुछ नया खाने के लिए आप कुट्टू के आटे को उबले हुए आलू के साथ मिलाकर वड़े बनाकर खाएं। यह बनाने में भी बेहद आसान होते हैं।

कुट्टू का उपमा

कुट्टू के आटे को घी में भूनकर सब्जियों और मसालों के साथ पकाएं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता हो सकता है।

आप नवरात्रि के व्रत में कुट्टू से बनी इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva