आंखों की रोशनी दुरुस्त करने के लिए खाएं यह 1 ड्राई फ्रूट


By Farhan Khan21, Sep 2025 01:43 PMjagran.com

आंखों को हेल्दी रखना

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आंखों को निरोग रखने के लिए आपको कुछ हेल्दी फूड और एक्सरसाइज अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करनी चाहिए।

आंखों की रोशनी के लिए खाएं यह ड्राई फ्रूट

आज हम आपको एक ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आपकी आंखों की रोशनी दुरुस्त हो सकती है। आइए इस ड्राई फ्रूट के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खुबानी में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको खुबानी के बारे में बता रहे हैं। खुबानी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम पाया जाता है।

आंखों के लिए खुबानी खाएं

आपको अपनी आंखों की रोशनी को दुरुस्त करने के लिए आपको खुबानी खानी चाहिए। इसमें विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों के लिए बेस्ट होता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना खुबानी खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आपकी हड्डियां समय से पहले कमजोर हो रही है। ऐसे में अपनी वीक हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाने के लिए खुबानी से बढ़िया कोई चीज नहीं क्योंकि ये कैल्शियम से भरपूर होती हैं।

इम्यूनिटी के लिए रामबाण

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको डाइट में खुबानी शामिल करनी चाहिए। ये विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।

खुबानी लिमिट में खाएं

हालांकि खुबानी खाते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com