बिहारी खाने के हैं शौकीन? घर पर झटपट ऐसे बनाइए लिट्टी चोखा


By Priyam Kumari17, Nov 2025 06:00 PMjagran.com

लिट्टी चोखा घर पर कैसे बनाएं?

लिट्टी चोखा बिहार का एक प्रसिद्ध व्यंजन है, जो अपनी देसी खुशबू, भरपूर स्वाद और देहाती अंदाज के लिए जाना जाता है। इसे बनाना आसान है और यह सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी।

लिट्टी के लिए जरूरी सामग्री

लिट्टी बनाने के लिए गेहूं का आटा, सत्तू, सरसों का तेल, अदरक-लहसुन, अजवाइन, धनिया, नींबू, नमक और हरी मिर्च लें।

आटा गूंथें

लिट्टी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा सा तेल, नमक और पानी डालकर सॉफ्ट डो तैयार करें। इसे ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें।

सत्तू की फिलिंग तैयार करें

सत्तू में नमक, हरी मिर्च, धनिया, नींबू रस, अजवाइन और सरसों का तेल मिलाकर मसालेदार भरावन तैयार करें। यही लिट्टी का असली स्वाद है।

लिट्टी आकार दें और पकाएं

आटे की लोई बनाकर बीच में सत्तू की फिलिंग भरें और गोल आकार दें। वहीं, परंपरागत रूप से लिट्टी अंगीठी पर पकाई जाती है, लेकिन आप इसे ओवन, एयर फ्रायर या गैस पर पैन में भी बना सकते हैं। इसे चारों तरफ से गोल्डन होने दें।

चोखा के लिए सामग्री

अब बारी है चोखे की इसके लिए भुना हुआ बैंगन, उबले आलू, टमाटर, प्याज, लहसुन, नमक, हरी मिर्च, सरसों का तेल और नींबू की जरूरत होगी।

चोखा तैयार करें

भुने बैंगन और टमाटर को मैश करें, फिर इसमें सारी सामग्री डालकर मिलाएं। वहीं, अच्छी तरह मिक्स करें और तैयार है देसी चोखा।

सर्व करने का तरीका

गरमा गरम लिट्टी को हल्के से तोड़ें और उस पर देसी घी डालें। साथ में चोखा परोसें। यह कॉम्बिनेशन स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया है।

इन आसान टिप्स की मदद से घर पर लिट्टी-चोखा का मजा उठाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva