भूकंप के झटकों से डोली देवभूमि, घरों से बाहर निकले लोग


By Abhishek Pandey06, Nov 2022 11:02 AMjagran.com

उत्तराखंड में भूकंप के झटके

देवभूमि उत्तराखंड में रविवार को कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मसूरी तक भूकंप

यह झटके देहरादून, मसूरी से लेकर उत्तरकाशी तक महसूस किए गए।

घरों से बाहर निकले लोग

इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता

भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्टर रही। भूकंप के झटके रविवार सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के चिन्यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

कोई नुकसान नहीं

हालांकि अभी तक भूकंप के कारण कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।

8 अक्टूबर 2022

इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी क्षेत्र में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 3.9 मेग्नीट्यूड रही और गहराई 10 किमी थी।