गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। हालांकि जैसे जैसे गर्मी बढ़ने लगती है, वैसे वैसे लोगों के खानपान और उनकी लाइफस्टाइल में बदलाव होने लगता है।
ऐसे में खुद को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। आज हम आपको उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अखरोट में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, कॉपर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। रातभर इसे भिगोने के बाद सुबह खाने से आपको ठंडक मिलती है।
गर्मियों के मौसम में आप बिना किसी हिचक के खजूर और छुहारा खा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप दिन 2-3 खजूर से ज्यादा न खाएं।
किशमिश में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में किशमिश का सेवन जरूर करें।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूखे आलूबुखारे न सिर्फ पाचन दुरुस्त रखने में मदद मददगार होता है। बल्कि गर्मियों में भी लाभदायक होते हैं।
कई गुणों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में मौसम में इसे खाने से भी कई फायदे मिलते हैं।
कम मिठास और लो कैलोरी की वजह से खुबानी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। ऐसे में इसका गर्मियों में सेवन करने से शरीर को कई चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com