गर्मियों में त्वचा और शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। साथ ही, शरीर में एनर्जी, ताजगी और ठंडक बनाए रखने के लिए आपको हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिेए। आइए जानते हैं, कौन सी ड्रिंक्स बेस्ट हैं।
गर्मियों में नारियल का पानी पीने से शरीर को ताजगी और ठंडक मिलती हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम के गुण शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
नारियल का पानी शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। त्वचा को चमकदार बनाता है। साथ ही, बीमारियों और वजन को कम करने में भी मदद करता हैं।
गर्मियों में खाने के साथ आप एक छाछ का ग्लास जरूर पिएं। आप दही, पानी और मसाले डालकर खुद घर पर टेस्टी छाछ बना सकते हैं। यह पेट को काफी ठंडक देता है।
छाछ पीने से आपके पेट और शरीर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाएगा। छाछ पीने से पेट में होने वाली एसिडिटी की बीमारी में भी कमी आएगी।
खाने के बाद आप आम पन्ने को पिएं। यह गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्चे आम से बना यह आम पन्ना गर्मियों की लू से बचाने में मदद करेगा। साथ ही, इसका स्वाद बेहद खट्टा और मीठा होता है।
आम पन्ना गर्मियों में शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है। साथ ही, यह आपको गर्मियों में चलने वाली तेज लू से बचाता है।
गर्मियों में पीने के लिए गन्ने का रस एकदम बेस्ट ऑप्शन है। गन्ने में मौजूद ग्लूकोज, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
गन्ने का जूस पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। यह पाचन और लिवर को सुधारता है। साथ ही, शरीर के शुगर लेवल को बैलेंस करता है।
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं। ऐसी और जानकारी के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik