यह एक खतरनाक बीमारी है। इसकी वजह से दिल संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
इसके कारणों में एल्कोहल, बढ़ता वजन, बैड कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान आदि हैं। इसके अलावा आनुवांशिक गुणों के कारण भी यह बीमारी हो सकती है।
इस समस्या से बचने के लिए खानपान में बदलाव करके इसको नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ ड्रिंक्स के बारे में बात करेंगे, जो इस समस्या से राहत दिला सकती हैं।
यह पानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत मददगार है। यह शरीर से सोडियम की अतिरिक्त मात्रा निकालता है।
रोजाना यह पानी पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित हो सकती है। रात भर के लिए धनिया को भिगोकर रख दें। सुबह छानकर यह पानी पिएं।
चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है,जो बीपी को नियंत्रित करने में सहायक होता है। टमाटर में बीटाकैरोटिन, विटामिन-ई पाए जाते हैं।
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है, ये तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। ब्लड प्रेशर से राहत के लिए आंवला और अदरक का रस पिएं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com