मानसून में ये जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी हो जाएगी स्ट्रांग


By Farhan Khan30, Jun 2025 03:34 PMjagran.com

मानसून में इम्यूनिटी वीक होना

मानसून शुरू हो चुका है और इस मौसम में लोग जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते है क्योंकि मानसून में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।

मानसून में पिएं ये जूस

आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जिसे मानसून में पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चुकंदर का जूस

इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इस जूस में विटामिन-सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट और मैंगनीज में होता है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस भी इम्यूनिटी के लिए बेस्ट माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

सेब का जूस

जिन लोगों को रोजाना सेब का जूस पीने की आदत होती है। उनकी इम्यूनिटी हमेशा स्ट्रांग बनी रहती है। यह जूस विटामिन-सी का रिच सोर्स माना जाता है।

टमाटर का जूस

टमाटर के साथ-साथ इसका जूस भी विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन ई, फ्लेवोनोइड और फाइटोस्टेरॉल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह जूस इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो वजन घटाने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बेहतर बनाती है। आपको रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस पीना चाहिए।

कीवी का जूस

कीवी का जूस आप शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पी सकते हैं। यह जूस विटामिन- सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आपको इसका जूस जरूर पीना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com