आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग कम उम्र में ही हड्डियां वीक होने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।
अगर आपकी भी हड्डियां वीक हो गई है, तो ऐसे में ये ड्रिंक्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग रोजाना अपनी डाइट में बादाम वाला दूध शामिल करते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी होता है।
अंगूर के जूस में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। यह जूस आपकी हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकता है।
कई बार यह देखने में आया है कि संतरे का जूस भी हड्डियों के लिए रामबाण माना जाता है क्योंकि इस जूस में विटामिन-डी, कैल्शियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जिन लोगों की आदत होती है कि वे रोजाना ब्रोकली का जूस पीते हैं। उन लोगों की हड्डियां सरिया बनी रहती है। यह जूस कैल्शियम और विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।
ग्रीन टी वजन घटाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। इस टी में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए आपको रोजाना अनानास का जूस पीना चाहिए। इसमें कैल्शियम होता है। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com