चाय एक लोकप्रिय पेय है जो कई लोगों के दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन अधिक मात्रा में चाय पीने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।
क्या आप जानते हैं चाय में कैफीन होता है, जो अनिद्रा, चिंता, बेचैनी और घबराहट पैदा कर सकता है। यह शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।
ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी, गैस और पेट दर्द हो सकता है। साथ ही, जरूरत से ज्यादा चाय पीने से आपके पाचन में काफी समस्या हो सकती हैं।
चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है।
चाय एक डाइयूरेटिक होती है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर से अधिक पानी बाहर निकालती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।
चाय में मौजूद टैनिन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दांत पीले पड़ सकते हैं और उनमें सड़न की समस्या हो सकती है।
क्या आप जानते हैं चाय में मौजूद ऑक्सालेट गुर्दे में पथरी के निर्माण के जोखिम को बढ़ाता है। यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।
अत्यधिक चाय पीने से शरीर के फ्लूइड संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान अधिक कैफीन का सेवन मां और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, जिससे गर्भपात या कम वजन वाले बच्चे का जन्म हो सकता है।
जरूरत से ज्यादा चाय पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva