अगर आप किसी तरह के रोगों का सामना कर रहे हैं तो दूध में इन चीजों को मिलाकर जरूरी पिएं। इससे शरीर को एनर्जी के साथ रोगों के छुटकारा मिलता है।
इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-डी और पोटैशियम पाया जाता है। दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लेकर लिए फायदेमंद होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पिएं। दालचीनी शरीर में सूजन को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है।
शहद में एंटीऑक्सीडेंट एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर में होने वाली जलन कम होने लगती है।
हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे दूध में मिलाकर पीने से सेहत को फायदा होता है। हल्दी वाला दूध इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मदद करता है।
दूध में कैल्शियम पाया जाता है। इसमें हल्दी मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और मसल्स पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे दूध में मिलाकर पीने से हार्ट हेल्दी रहता है।
पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को दूध में चिया सीड्स मिलाकर पीना चाहिए। इसे सुबह पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ