आंतों की गंदगी झट से हो जाएगी साफ, पिएं ये ड्रिंक्स


By Farhan Khan20, Jun 2025 04:36 PMjagran.com

आंत है जरूरी

आंत हमारे शरीर के लिए बेहद  जरूरी होती है। यह हमारे भोजन को पचाने का काम करती है। ऐसे में इनकी सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।

आंत की गंदगी साफ करने वाले ड्रिंक्स

आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो आंतों में जमी गंदगी को झट से साफ करने में बेस्ट माने जाते हैं। आइए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानें।

पपीते का जूस

आप पपीते का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, फोलेट, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा पपेन नामक एंजाइम पाए जाते हैं। यह आंत की अच्छे से क्लीनिंग करता है।

एलोवेरा जूस

जो लोग रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी आंत में जमी गंदगी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आपको भी यह जूस पीना चाहिए।

सौंफ का पानी

आंत में जमी गंदगी को बाहर निकालने के लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। इस पानी में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को तुरंत आराम देते हैं।

गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं

गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से आपकी आंत एकदम चकाचक रहती है। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।

धनिया पानी

धनिया पानी में विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ए, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं।

सीमित मात्रा में ड्रिंक्स पिएं

हालांकि आपको इन ड्रिंक्स का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। आप इन्हें, सीमित मात्रा में ही पिएं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com