ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं ये 4 जूस


By Akshara Verma29, Jul 2025 12:30 PMjagran.com

ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं जूस

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम बाजार के कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि घर में मौजूद कुछ फलों और सब्जियों से आप स्किन को चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 जूस जो आपकी मदद करेंगे। ।

गाजर और चुकंदर जूस

गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता हैं। साथ ही, स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को भी कम करता है। साथ ही, चुकंदर में आयरन और फाइबर के गुण होते है, जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं।

कैसे बनाए जूस

स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप गाजर और चुकंदर को साफ पानी से धोकर अच्छे से काट लें। फिर, उन्हें जूसर में डालकर जूस निकालें और मजे से पी लें।

खीरा और एलोवेरा जूस

खीरे को चेहरे पर लगाने के साथ-साथ आप एलोवेरा में इसे मिलाकर जूस बनाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करेगा। साथ ही, मुलायम बनाेगा।

कैसे बनाए जूस

सबसे पहले आप खीरे को छीलकर अच्छे से काट लें। फिर, इसमें एलोवेरा जेल को इसके साथ मिलाकर जूस बना लें।

संतरे और गाजर का जूस

संतरे में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही, गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है।

कैसे बनाए जूस

संतरे का रस निकाल लें और गाजर को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। फिर दोनों को मिला लें।

टमाटर और अनार का जूस

हेल्दी और चमकदार स्किन पाने के लिए आप टमाटर और अनार के जूस का सेवन करें। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता हैं, जो सूरज की किरणों से बचाता है। साथ ही, अनार में एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं, जो एजेंट के संकेतों को कम करते हैं।

कैसे बनाए जूस

स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए आप टमाटर और अनार को अच्छे से काटकर आपस में मिलाने के बाद उसको ब्लेंडर में चलाएं। फिर, इसे अच्छे से छन्नी से छानकर एक गिलास में डालकर पिएं।

स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाने के लिए आप इन जूस का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva