रोज रात पिएं इस चीज का पानी, मिलेंगे ये फायदे


By Akshara Verma14, Jul 2025 08:00 PMjagran.com

लौंग का पानी पीने के फायदे

लौंग के पाउडर को स्वाद के लिए महिलाएं खाने में डालना पसंद करती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं इसका पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। जी हां, आइए जानते हैं।

पाचन तंत्र में सुधार

लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र में मजबूती बनाए रखता हैं। साथ ही, यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।

मुंह के स्वास्थ्य में सुधार

लौंग में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह दांत दर्द, मुंह के छाले और मसूड़ों की समस्याओं से राहत दिलाते है।

सर्दी और खांसी में राहत

लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी और खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुहांसों और त्वचा की अन्य समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

पीरियड्स में राहत

लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। इसे पीने से फलो भी काफी अच्छा हो जाता हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

लौंग में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, शरीर को बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं।

श्वसन तंत्र में सुधार

लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकता है।

आप रोज लौंग का पानी पीने से शरीर में कई लाभ देख सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva