आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। अगर सिनेमाघरों इसका लुत्फ लेन से चूक गए हैं, वो लोग ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा राजपाल यादव, विजयराज, अभिषेक बनर्जी ने किरदार निभाया है। परेश रावल ने भी इस फिल्म में भूमिका निभाई है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस करने में सफल रही थी। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138 करोड़ रूपये रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में करीब 35 करोड़ की लागत आई थी। इससे लगभग तीन गुना ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही है।
इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। इससे पहले राज ने इसके पहले पार्ट का निर्देशन किया था। इसका पहला पार्ट दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।
इस फिल्म में आयुष्मान की खूब सराहना हुई। आयुष्मान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में भी आयुष्मान ने बेहतरीन एक्टिंग की है।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने की तैयारी में है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM