परिवर्तिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, दूर होंगे संकट


By Ashish Mishra13, Sep 2024 11:58 AMjagran.com

परिवर्तिनी एकादशी

हिंदू धर्म में परिवर्तिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

परिवर्तिनी एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल परिवर्तिनी एकादशी 14 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।

दान करना

परिवर्तिनी एकादशी पर दान करना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

धन का दान करें

परिवर्तिनी एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन दान करना चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होने लगती है।

पीले वस्त्र दान करें

परिवर्तिनी एकादशी पर पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इसका दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं।

दूध-दही का दान करें

एकादशी के दिन दूध-दही का दान करना बेहद शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

परिवर्तिनी एकादशी पर इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति करियर में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

जीवन में दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ