सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है।
पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा।
सनातन धर्म में दान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चावल का दान करना चाहिए। इसके अलावा, गरीब और जरूरतमंद लोगों को चावल की खीर दान करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चांदी का दान करना शुभ होता है। इसे दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होते हैं और साधक को मानसिक समस्या से छुटकारा मिलता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करने के बाद दूध का दान करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran के साथ