सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से बनाया जाता है। इस दिन स्नान-दान करने का महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
मकर संक्रांति का पर्व आज यानी 14 जनवरी 2025 को देशभर में मनाया जा रहा है। यह दिन देवी-देवताओं को समर्पित रहता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है।
मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ होता है। अगर आप गंगा में नहीं जा पा रहे हैं, तो पानी में गंगाजल मिलाकर घर पर स्नान करें।
हिंदू धर्म में दान करना का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति पर स्नान करने के बाद दान-पुण्य करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
मकर संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और साधक को धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति पर स्नान करने के बाद गुड़ और खिचड़ी का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करने से सूर्य और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, कार्य में सफलता के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ